पंजाब किंग्स में शामिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कूपर कोनोली ने बुधवार को ऐतिहासिक शतक जड़ा. 236 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कोनोली ने सूझबूझ भरी पारी खेली, हालांकि उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाया और पंजाब 202 रनों तक ही पहुंच पाई. ये पंजाब की लगातार तीसरी हार थी. हालांकि कोनोली ने इस शतक से एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.
कूपर कोनोली IPL में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड क्विंटन डिकॉक के नाम था. दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 2016 में शतक ज्यादा था, तब उनकी उम्र 23 साल 122 दिन थी. वह आईपीएल में सेंचुरी लगाने वाले सबसे कम उम्र के विदेशी बल्लेबाज बने थे, बुधवार से पहले तक (करीब 10 सालों तक) ये रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था, जिसे कोनोली ने तोड़ दिया.
कूपर कोनोली ने 22 साल 257 दिन की उम्र में शतक लगाया. कोनोली ने 59 गेंदों में 8 छक्के और 7 चौकों की मदद से नाबाद 107 रन बनाए. उनके आलावा पंजाब के किसी बल्लेबाज ने कोई खास पारी नहीं खेली. प्रियांश आर्या (1) और प्रभसिमरन सिंह (3) की ओपनिंग जोड़ी तो दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गई थी. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी सिर्फ 5 ही रन जोड़े.
यह भी पढ़ें- टूटा श्रेयस अय्यर के सब्र का बांध, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा PBKS की तीसरी हार का ठीकरा
मार्कस स्टोइनिस ने 14 गेंदों में 28 रन बनाए, सुयश शेडगे ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए. शशांक सिंह भी सिर्फ 4 रन बनाए और जब वह आउट हुए तो पंजाब किंग्स लगभग मैच हार चुकी थी, हालांकि दूसरे छोर पर कूपर कोनोली ने अच्छी बल्लेबाजी जारी रखी और अपना शतक पूरा किया.
That special feeling ft. Cooper Connolly 🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
An emphatic way to reach his maiden #TATAIPL hundred 💯
Updates ▶️ https://t.co/8L0gAuxW78#KhelBindaas | #SRHvPBKS pic.twitter.com/rdMmmWQzln
यह भी पढ़ें- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
IPL में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के विदेशी बल्लेबाज
- 22 साल 257 दिन- कूपर कोनोली (PBKS vs SRH)- 2026
- 23 साल 122 दिन- क्विंटन डिकॉक (DC vs RCB)- 2016
- 23 साल 153 दिन- डेविड वार्नर (DC vs KKR)- 2010
- 23 साल 330 दिन- डेविड मिलर (PBKS vs RCB)- 2013
- 23 साल 352 दिन- कैमरून ग्रीन (MI vs SRH)- 2023.